फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिविल अस्पताल में नहीं हुआ अल्ट्रासाउंड, मरीज हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सिविल अस्पताल मेंं सोमवार को अल्ट्रासाउंड न होने के कारण इमरजेंसी में आने वाले मरीज परेशान रहे। मजबूरी में उन्हें अधिक पैसे खर्च कर बाहर से अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, ओपीडी बंद होने के कारण इमरजेंसी ओपीडी में मरीजों की लाइन लग गई। इलाज के लिए करीब 400 लोग पहुंचे। इस वजह से लोगों को काफी देरी से इलाज मिला। बरवाला से आए अजीत सिंह और सुरेश ने बताया कि पेट में दर्द के कारण अल्ट्रासाउंड लिखा लेकिन यह नहीं हो पाया। इस कारण बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने में उन्हें छह सौ रुपये खर्च करने पड़े। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें