फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुश्तैनी संपत्ति हड़पने की साजिश में टाइपिस्ट गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पुश्तैनी संपत्ति पर कब्जा करने के लिए जाली वसीयत तैयार करने के मामले में सेक्टर-2 पुलिस चौकी की टीम ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहिल शर्मा (24) निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। वह जिला अदालत लुधियाना में टाइपिस्ट है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि साहिल ने पुरानी वसीयत को स्कैन कर उस पर तहसीलदार और गवाहों की फोटो एडिट की और फर्जी हस्ताक्षर व मुहर लगाई। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस दो अन्य आरोपियों रोहित कुमार और सेठी लाल को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों ने यूके निवासी रणजोध सिंह की सेक्टर-2 स्थित पुश्तैनी संपत्ति को फर्जी दस्तावेजों के जरिये हड़पने की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें