फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: इसरो में अंतरिक्ष प्रक्षेपण यानों और उपग्रहों के मॉडल को देखा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर -7 के आठवीं के छात्र मानविक को इसरो के हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनआरसीई) को देखने का मौका मिला। मानविक ने बताया कि वह 20 से 24 सितंबर तक इस केंद्र में रहा। उसने बताया कि राष्ट्रीय एस्ट्रोनामी क्विज में पहला स्थान प्राप्त करने पर इसे यहां जाने का मौका मिला। मानविक ने बताया कि उसे इस केंद्र में अंतरिक्ष संग्रहालय में भारतीय राकेट पीएसएलवी और जीएसएलवी और उपग्रह के चंद्रयान -1 और मंगल ऑर्बिटर के स्केल मॉडल के बारे में जानकारी मिली। मानविक ने बताया कि वह भी इसरो केंद्र में इंजीनियर बनकर काम करना चाहता है।
विज्ञापन

अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान और प्रदर्शनी में मिली अहम जानकारी
मानविक ने बताया कि इसरो में उन्हेंं वैज्ञानिकों से मिलने का मौका मिला। इस दौरान उसे भारत के विभिन्न अंतरिक्ष प्रक्षेपण यानों और उपग्रहों के मॉडल भी देखे, जिससे उन्हें भारत की अंतरिक्ष अनुसंधान और नवाचार में हुई उपलब्धियों की जानकारी मिली। इससे उसका विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति उत्साह बढ़ गया है। स्कूल के प्रबंध निदेशक भरत बी. गुप्ता और निदेशिका उषा गुप्ता ने मानविक की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें