फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पैसों से भरा बैग छीनकर भागने के मामले में दो युवक बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पैसों से भरा बैग स्नैच करने के मामले में जिला अदालत ने दो युवकों को सबूतों के अभाव के चलते बरी कर दिया। बरी होने वाले युवकों की पहचान मनप्रीत धीमान और साहिल कुमार निवासी कबीर पंथी मोहल्ला पिंजौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता विपुल बंसल ने युवकों के खिलाफ बैग छीनने करने के आरोप लगाए थे, लेकिन कोर्ट में दोनों युवकों के खिलाफ आरोप साबित नहीं हुए। इसी के चलते कोर्ट ने दोनों युवकों को सबूतों के अभाव के चलते बरी कर दिया। पिंजौर थाना पुलिस ने 2023 में युवकों के खिलाफ स्नैचिंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विपुल बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह कालका में रहता है। उसकी चीक प्रोविजन स्टोर के नाम से पिंजौर के मैन बाजार में दुकान है। 27 सितंबर की रात को उसने अपनी दुकान को बंद करके पैसों को इकट्ठा करके बैग में डाल दिया था। उसका भाई वरुण बंसल और वह घर जाने के लिए अपनी-अपनी गाड़ी की तरफ जा रहे थे। तभी मास्क पहने एक युवक ने उसके भाई के सिर पर रोड से हमला कर दिया और कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गया। इसके बाद उसने घटना की शिकायत पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें