फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बुजुर्ग महिला के कानों से बालियां झपटकर दो युवक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। बालियां झपटकर फरार हुए दो युवकों के मामले को लेकर बनूड़ पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित बुजुर्ग महिला ने एसएसपी को शिकायत दी है। यह मामला जंगपुरा गांव का है, जहां बुजुर्ग महिला के कानों से बालियां झपटकर दो युवक फरार हो गए थे। उन्होंने इसकी शिकायत बनूड़ पुलिस को की थी। पीड़ित बुजुर्ग बलजिंदर कौर ने बताया कि वह 28 मार्च की रात वह अपने घर में सो रही थी, जबकि उसका पति दूसरे कमरे में सो रहा था। रात करीब 12 बजे लाइट बंद हुई और दो युवकों में से एक ने उसके गले को हाथ से दबा लिया और दूसरे ने उसके दोनों कानों से सोने की बालियां झपट ली और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि उनकी बातचीत से उसने एक युवक को पहचान लिया, जो उसके बेटे का दोस्त था और अक्सर उनके घर आता रहता था। उसका बेटा भी नशे का आदी है और उसके दोस्त ने ही उसके नशे की लत पूरी करने के लिए उसकी बालियां झपटी हैं। इसके बाद जब उसके कानों से खून बहने लगा तो उसे इलाज के लिए बनूड़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल जाने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने बनूड़ के एक निजी अस्पताल से कानों पर पट्टी करवाई और बनूड़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दी। शिकायत के बावजूद पुलिस जांच अधिकारी एएसआई जसपाल सिंह न मौके पर पहुंचे और न कोई कार्रवाई की। उन्होंने पुलिस को आरोपी युवक के बारे में बताया और कहा कि इसके बाद से उनका बेटा भी घर नहीं आ रहा है।
पीड़ित बुजुर्ग ने एसएसपी को शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा कि अगर न्याय नहीं मिला, तो वह आत्महत्या को मजबूर हो जाएंगी और इसकी जिम्मेदार पंजाब सरकार और बनूड़ पुलिस होगी। जब जांच अधिकारी एसआई जसपाल सिंह से पूछा तो उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
लांडरां /बनूड़ । बजुर्गं महिला के कानों की वालियां खीचने से जख्म को दिखाते हुई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें