फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अमरावती में अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीमंदिर। अमरावती क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नदी क्षेत्र से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी हैं। पुलिस के अनुसार दोनों वाहन चालक नदी से खनन कर रहे थे और पुलिस टीम को देखकर वाहन लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों वाहनों को रोक लिया।
विज्ञापन

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार 27 सितंबर को अमरावती चौकी पुलिस टीम बुर्जकोटियां के पास नदी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से खनन किए जाने की सूचना मिली। चौकी इंचार्ज प्रीतम सिंह की अगुवाई में टीम ने कार्रवाई की तो चालक वाहन लेकर भागने लगे।
पुलिस ने चालकों से वाहनों और खनन सामग्री से संबंधित वैध बिल व टैक्स दस्तावेज मांगे, लेकिन वे दस्तावेज नहीं दिखा सके। दोनों वाहनों को चौकी में खड़ा करवाकर माइनिंग विभाग को सूचना दी गई। विभाग ने वाहनों को इंपाउंड कर लिया है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि जिले में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और चेकिंग जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें