फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 31 अगस्त तक नहीं दौड़ेंगी कालका-शिमला रूट की दो टॉय ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब मौसम और कम यात्री संख्या के चलते रेलवे का फैसला, 20 अगस्त तक की अवधि बढ़ाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेललाइन पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। लगातार खराब मौसम और ट्रेनों में कम यात्री संख्या को देखते हुए रेलवे ने दो टॉय ट्रेनों का संचालन अब 31 अगस्त तक रद्द कर दिया है। इससे पहले इन ट्रेनों को 20 अगस्त तक रद्द किया गया था।
रेलवे बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार कालका-शिमला एक्सप्रेस (52451) और हिमदर्शन स्पेशल (52459) का संचालन 21 से 31 अगस्त तक नहीं होगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मानसून के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश से भूस्खलन और अन्य व्यवधानों का खतरा बढ़ जाता है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का ताजा स्टेटस जांचने की अपील की है, ताकि रद्दीकरण या संचालन में बदलाव के कारण किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें