फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रिश्तेदार को गाड़ी में ले जाने का आरोप, लुधियाना से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी में 19 अगस्त की रात की घटना, अपहरणकर्ताओं पर कार्रवाई जारी
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। रायपुररानी में 19 अगस्त की रात केसी पैलेस एंड रेस्टोरेंट के सामने से एक युवक को कथित तौर पर जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने उसे लुधियाना से सकुशल बरामद कर लिया है। दीपांशु पुत्र बलदेव राज निवासी रायपुररानी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में लुधियाना निवासी कुछ लोगों पर युवक को जबरन साथ ले जाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ मामले की जांच तेज कर दी है।

डायल-112 की सूचना पर पहुंची पुलिस
शिकायतकर्ता दीपांशु ने पुलिस को बताया कि उसका रिश्तेदार दविंद्र सिंह पुत्र चलवंत सिंह निवासी लुधियाना उसके घर आया हुआ था। आरोप है कि हरविंद्र सिंह, राजू, शेरा और कुछ अन्य लोग रायपुररानी पहुंचे और दविंद्र सिंह को गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। दीपांशु ने संबंधित लोगों के व्यवहार पर संदेह जताते हुए दविंद्र की सुरक्षा को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के साथ राजू और शेरा के संपर्क नंबर भी पुलिस को दिए गए।
विज्ञापन

डायल-112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम केसी पैलेस एंड रेस्टोरेंट के सामने पहुंची और दीपांशु से घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद लिखित शिकायत लेकर घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची गई।
विज्ञापन


युवक बरामद, कार्रवाई जारी
थाना प्रभारी रायपुररानी प्रीतम सिंह ने बताया कि अगवा किए गए व्यक्ति को पुलिस ने लुधियाना से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और अपहरणकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें