फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों पर राजद्रोह के दो और 136 अन्य मुकदमे दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के दौरान किसानों, प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध अब तक राजद्रोह के दो और 136 अन्य मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें 687 किसान नामजद किए हैं, जबकि 38,000 अज्ञात को आरोपी बनाया है। अज्ञात में कुछ निहंग भी हैं। कांग्रेस विधायक भरत भूषण बत्रा और जगबीर मलिक के सवाल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सदन में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के जवाब पढ़ने के दौरान ही कांग्रेस विधायकों ने सदन में शेम-शेम के नारे लगाए। साथ ही किसानों पर राजद्रोह के मामले दर्ज करने को लेकर टिप्पिणयां की। मुख्यमंत्री ने बताया कि आज तक 136 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसके अलावा किसानों के विरुद्ध राजद्रोह से संबंधित आईपीसी की धारा 124ए के तहत दो प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज हैं। शिकायतकर्ता के बयान पर राजद्रोह के मुकदमे दर्ज हुए हैं। 11 जुलाई 2021 को थाना सिविल लाइन सिरसा में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के बयान व शिकायत पर मुकदमा संख्या 204 दर्ज किया गया। इस मामले में आंदोलनकारी किसानों ने डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के काफिले पर हमला किया था। 15 जनवरी 2021 को थाना सिटी बहादुरगढ़ में मुकदमा संख्या 18 में आरोपी सुनील गुलिया के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज हुआ है। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें कसम खाई कि अगर सरकार ने प्रदर्शन कर रहे किसानों की नहीं सुनी तो वह सरकार के खिलाफ तोप से हमला करेगा। जिलों में दर्ज एफआईआर में सैकड़ों किसानों को नामजद करने के साथ ही हजारों अज्ञात किसानों को शामिल किया है।
विज्ञापन

जिला अनुसार दर्ज मुकदमे
सोनीपत 35
अंबाला 29
सिरसा 12
रोहतक 8
फतेहाबाद 7
भिवानी 7
जींद 6
यमुनानगर 5
पानीपत 5
कैथल 4
हिसार 4
रेवाड़ी 3
पंचकूला 3
पलवल 2
हांसी 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें