फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में एक डॉक्टर समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-21 स्थित एलकेमिस्ट अस्पताल के डाक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 34 वर्षीय डाक्टर एमडीसी रेल विहार का निवासी है। उसकी आईसीयू वार्ड में ड्यूटी थी। दो दिन पूर्व उनका गला खराब हो गया था। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की तरफ से उनका टेस्ट करवाया गया। रविवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक उनके संपर्क में आये स्टाफ को आइसोलेट कर दिया गया है। नागरिक अस्पताल ने उनके परिवार के भी सैंपल लिए। इसके अलावा सेक्टर-17 पंचकूला की एक 74 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पंचकूला की सीएमओ डॉक्टर जसजीत कौर ने कहा कि जो भी लोग दिल्ली, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से आए हैं। वह अपना कोरोना जरूर टेस्ट कराएं। वह जांच के लिए कोरोना वायरस से बचाव के लिए बनाए गए स्पेशल फ्लू वार्ड में आकर टेस्ट करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें