फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: निर्झर वाटिका सहित दो पार्कों का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के सबसे बड़े पार्कों में शाम के समय देखने लायक नजारा होगा। म्यूजिक की धुन पर रंगीन फव्वारे की चकाचौंध लोगों को आकर्षित करेगी। पीएमडीए शहर के बड़े पार्कों का सौंदर्यीकरण करने जा रहा है। करीब सात से आठ साल बाद इन पार्कों का कायाकल्प होगा। पार्कों में लोगों के लिए सिंथेटिक ट्रैक भी बनाया जा रहा है। इनमें सेक्टर-5 के निर्झर वाटिका, सिटी फाउंटेन पार्क, सिल्वर जुबली पार्क शामिल हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-5 के निर्झर वाटिका का पंचकूला मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के एडिशनल सीईओ विनय कुमार सहित इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों ने दौरा किया। आठ साल बाद निर्झर वाटिका में 1.10 किलोमीटर का सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। इसमें फाउंटेन से लेकर वाटर बॉडी सही किए जाएंगे। पार्क पर करीब 1 करोड़ 22 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं 20 एकड़ में बने सिटी फाउंटेन पार्क के फाउंटेन से जुड़े 12 मोटर सही किए जाएंगे। इसके फाउंटेन काफी दिनों से बंद पड़े थे। टपोरी पार्क में रिचार्ज वेल भी बनाए जाएंगे। यहां सड़कों का पानी पार्क के अंदर भर जाता था। इनमें म्यूजिक सिस्टम भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें