फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में डेंगू के दो नए मामले मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
एक मरीज अर्बन पंचकूला और दूसरा पिंजौर क्षेत्र का, जिले में इस साल अब तक 35 मामले
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जिले में मंगलवार को डेंगू के दो नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इनमें एक केस अर्बन पंचकूला और दूसरा पीएचसी पिंजौर क्षेत्र से है। दोनों नए मामलों के सामने आने के बाद जिले में इस साल डेंगू के कुल मामलों की संख्या 35 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल अब तक अर्बन पंचकूला क्षेत्र में डेंगू के सबसे अधिक 14 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा सूरजपुर में 8, पिंजौर में 6, कालका में 4 तथा रायपुररानी, मोरनी और ओल्ड पंचकूला पीएचसी क्षेत्र में एक-एक मामला मिला है। राहत की बात यह है कि इस साल डेंगू से जिले में अभी तक कोई मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुखार होने पर जांच कराने की अपील
नोडल अधिकारी डॉ. सोनू अरोड़ा, उप सिविल सर्जन (वीबीडी), ने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें