फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दो नए केस मिले, पांच ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में कोरोना के दो नए केस सामने आए हैं, जबकि पांच मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब कुल 18 सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 17 मरीज होम आइसोलेट हैं। एक की हालत गंभीर होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग सभी मरीजों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुक्रवार को 43 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44342 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 43910 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 414 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 623587 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें