फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दो राज्यों में दो हत्याएं, छह राज्यों में ठिकाने बदलता रहा शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा, हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और सरिया बरामद करेगी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-11 चौकीदार हत्याकांड के आरोपी तेपोंग राभा उर्फ राकेश राभा को शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा और सरिया बरामद करने के साथ-साथ वारदात से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने का प्रयास करेगी।

पहचान बदलकर पुलिस को चकमा देता रहा
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से अपनी पहचान बदलकर पुलिस से बचता रहा। मार्च 2026 में असम में अपने सगे भाई की हत्या करने के बाद वह वहां से फरार हो गया। इसके बाद वह श्रीनगर, हरियाणा, दिल्ली, केरल और कर्नाटक समेत छह राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर छिपता रहा। इसके बाद आरोपी ने पंचकूला में हत्या को अंजाम देने के बाद फिर से फरार हो गया। आखिरकार पंचकूला पुलिस ने लगातार तकनीकी जांच और छापेमारी के बाद उसे बेंगलुरु के एक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कभी अपना मोबाइल फोन इस्तेमाल नहीं करता था
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि आरोपी असम के कोकराझार जिले का रहने वाला है। असम पुलिस को भी उसके भाई की हत्या के मामले में तलाश थी। पंचकूला में उसने 27 मई 2026 की रात सेक्टर-11 स्थित निर्माणाधीन मकान में चौकीदार की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में उसकी गतिविधियां और भागते हुए फुटेज कैद हो गई थीं। इन्हीं फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस उसकी पहचान तक पहुंची। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए कभी अपना मोबाइल फोन इस्तेमाल नहीं करता था। वह हर चार-पांच दिन में किसी राहगीर का मोबाइल चोरी कर उसमें नई सिम डालकर इस्तेमाल करता और कुछ समय बाद फोन बेच देता था। इससे उसकी लोकेशन ट्रेस करना पुलिस के लिए चुनौती बना रहा।
विज्ञापन


झूठे नाम और पते से वेटर की नौकरी करता था आरोपी
आरोपी जिस भी शहर में पहुंचता, वहां होटल या ढाबे पर झूठे नाम और पते से वेटर की नौकरी कर लेता था। इसी तरह वह बेंगलुरु के एक ढाबे में भी वेटर बनकर काम कर रहा था, जहां पंचकूला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से दोनों हत्याओं, उसके फरारी के दौरान मिले लोगों, इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, सिम कार्ड और हत्या में प्रयुक्त हथियारों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि फरारी के दौरान किसी अन्य व्यक्ति ने उसकी मदद तो नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें