फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सोनू नॉल्टा हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सोनू नॉल्ट हत्याकांड में जांच कर रही डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने हत्या की साजिश में शामिल दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मरिंदर सिंह निवासी पंचकूला और राकेश कुमार निवासी पिंजौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी मुख्य आरोपी पीयूष के करीबी दोस्त हैं और वारदात से पहले सोनू नॉल्टा की रेकी करने में शामिल थे। जांच में सामने आया है कि हत्या की योजना को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने पीडि़त की गतिविधियों, आवाजाही और दिनचर्या पर नजर रखी थी। दोनों आरोपियों ने मुख्य आरोपियों को महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराईं, जिससे वारदात को अंजाम देने में मदद मिली। इसी आधार पर डिटेक्टिव स्टाफ ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान पुलिस ने मामले से जुड़े तथ्यों को अदालत के समक्ष रखा। इसके बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। पुलिस द्वारा हत्याकांड की जांच अभी जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें