फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-28 में सट्टा खिलाते हुए आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अवैध जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच-26 ने कार्रवाई करते हुए आशियाना सेक्टर-28 में सट्टा कर रहे एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से बोगस ग्राहक भेजकर आरोपी को सट्टा खिलाते हुए पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से नकदी, सट्टा पर्चियां और सट्टा लिखने में इस्तेमाल किया जाने वाला सामान बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान अंग्रेज सिंह उर्फ हैप्पी निवासी पिंजौर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से सट्टा पर्चियां, सट्टा लिखने में प्रयुक्त गत्ता तथा 3200 रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ चंडीमंदिर थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें