फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पिंजौर क्षेत्र में अवैध खैर कटाई के मामलें में दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। अवैध खैर कटाई और लकड़ी तस्करी के मामले में पुलिस ने कालका के सदन (31) और लवली (19) को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक कुल चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपियों पर खैर के पेड़ काटकर लकड़ी चोरी करने, वनकर्मी से मारपीट और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप हैं।

डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि 10 सितंबर को कालका रेंज के वन दरोगा ने शिकायत दी थी कि अवैध खैर की लकड़ी ले जाने की सूचना पर वह सूरजपुर-सुखोमाजरी बाईपास पहुंचे। वहां मौजूद दो व्यक्तियों ने उनसे हाथापाई कर मोबाइल फोन छीन लिया और पिकअप लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने 8 अक्टूबर को रवि और धर्मसिंह उर्फ बंटी, निवासी पंचकूला, को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में बंटी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल पिकअप और रवि की निशानदेही पर पेड़ काटने में इस्तेमाल दो आरी बरामद की गईं। वन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, घटनास्थल पर 14 पेड़ काटे गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें