फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नाकाबंदी में पुलिस के हत्थे चढ़े दो नाबालिग वाहन चोर, चार वाहन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को देखकर भागने लगे थे आरोपी, पूछताछ में तीन बाइक और एक स्कूटी की बरामदगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान दो नाबालिग वाहन चोरों को काबू कर उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। दोनों किशोर पंचकूला और चंडीगढ़ क्षेत्र से वाहन चोरी कर उन्हें गांव बीड़ घग्गर में छिपाकर रखते थे।
चंडीमंदिर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बीड़ घग्गर के दो किशोर बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध स्प्लेंडर बाइक को बेचने की फिराक में नेशनल हाईवे की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही एएसआई प्रवीण कुमार और उनकी टीम ने संबंधित मार्ग पर नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद दोनों संदिग्ध बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा किया, जिसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक और एक स्कूटी बरामद कर ली।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद वाहन पंचकूला और चंडीगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किए गए थे। आरोपियों की उम्र 18 वर्ष से कम होने के कारण उन्हें जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें