फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-19 डबल मर्डर केस में चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद, सभी चार आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-19 में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अभयपुर निवासी रोहन के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है। मामले में इससे पहले तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अदालत ने सभी चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गौरतलब है कि चार जुलाई को सेक्टर-19 निवासी संजीत की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद संजीत की हत्या से नाराज उसके साथियों ने अर्जुन उर्फ चीटा की हत्या कर उसका शव उसी स्थान पर फेंक दिया था, जहां संजीत का शव मिला था। दोहरे हत्याकांड की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपसी रंजिश बनी हत्या की वजह
पुलिस जांच और अर्जुन उर्फ चीटा की बहन के बयानों में सामने आया है कि अर्जुन पहले संजीत की बहन के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुका था। बाद में दोनों अलग हो गए, जिसके बाद से अर्जुन और संजीत के बीच विवाद और रंजिश चल रही थी। पुलिस के अनुसार नामकरण समारोह के बहाने अर्जुन को कार्यक्रम में बुलाया गया था। वहां किसी बात को लेकर अर्जुन और संजीत के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि झगड़े के दौरान अर्जुन ने चाकू मारकर संजीत की हत्या कर दी। इसके बाद संजीत के साथियों ने अर्जुन पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस का कहना है कि मामले में सभी प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच आगे भी जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें