फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने पर एक्टिवा सवार दो व्यक्तियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 37/38 की डिवाइडिंग रोड पर एक एक्टिवा अनियंत्रित होकर पहले फुटपाथ और फिर पेड़ से जा टकराया। हादसे में एक्टिवा पर जा रहे दो व्यक्तियों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब दोनों अपने काम से वापस घर लौट रहे थे। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी। मृतकों की पहचान मलोया कालोनी निवासी मुकेश कुमार (45) और कंवरलाल (44) के रूप में हुई है। जीएमएसएच-16 में मृतकों का पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार ऑफिस व घरों में डेकोरेशन के लिए वॅाल पेपर लगाने का काम करता है। सोमवार को मुकेश और कंवरलाल दोनों चंडीगढ़ में अपने काम को खत्म कर रात करीब 11.45 बजे एक्टिवा पर घर लौट रहे थे। सेक्टर-37/38 की डिवाइडिंग रोड पर अचानक एक्टिवा अनियंत्रित होकर पहले फुटपाथ और फिर उसके बाद एक भारी भरकम पेड़ में जा टकराया। पेड़ में टकराने के बाद एक्टिवा सवार दोनों खून में लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। वहां से गुजर रहे राहगीर ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। मौके पर पहुंची पीसीआर ने दोनों को तुरंत पीजीआई में पहुंचाया, जहां मुकेश कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि कंवरलाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक मुकेश की तीन बेटियां व एक बेटा है, जबकि मृतक कंवरलाल के दो बेटे व दो बेटियां हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम है।
हेलमेट मिला चकनाचूर
घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और क्षतिग्रस्त एक्टिवा को थाने लेकर पहुंची। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से चकनाचूर हेलमेट मिला है। कहा जा रहा है कि दोनों में से एक ने हेलमेट पहना होगा। जांच में सामने आया कि एक्टिवा को मुकेश चला रहा था, जबकि कंवरलाल पीछे बैठा था। सूत्रों के अनुसार दोनों ने नशा कर रखा था, जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें