फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर स्थित गांव रिहौड़ के आगे टांगरी नदी पुल के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बरवाला पुलिस चौंकी इंचार्ज ऋषि पाल ने बताया कि जगतार (23) पुत्र बलविन्द्र गांव खेड़ी जिला पंचकूला, जो कि अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया से अपनी ड्यूटी पूरी कर सोमवार रात को बाइक पर अपने घर आ रहा था। जैसे ही वो रिहौड़ गांव से आगे टंागरी नदी पुल के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कर घायल को इलाज के लिए नागरिक हॉस्पीटल, सेक्टर-6, पंचकूला पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई जगपाल की शिकायत पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें