पंचकूला। कोरोना के कारण बुधवार को दो और मरीजों की मौत हो गई जबकि 147 नए केस सामने आए।
नोडल ऑफिसर डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि मृतकों में पिंजौर के 60 वर्षीय बुजुर्ग और इंदिरा कॉलोनी के 14 साल के किशोर शामिल हैं। बुजुर्ग को सांस की तकलीफ थी जबकि किशोर को टीबी के बाद कोरोना हुआ था। इसी के साथ अब तक पंचकूला में कोरोना से 53 लोगों की मौत हो चुकी है।
उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि बुधवार को जो नए केस मिले हैं, उनमें 110 पंचकूला के हैं। वहीं 37 मामले बाहर के हैं। वहीं, अभयपुर, औद्योगिक क्षेत्र, मदनपुर, कालका, रामगढ, टिब्बी माजरा, सेक्टर 8, 9, 10, 18, 24, व 25 में एक एक केस आया है। बरवाला, भगवानपुर, सेक्टर- 15, 17, 19 व 28 में दो दो मामले, सेक्टर 6, 7 व 26 में तीन तीन मामले, सबिलपुर व सेक्टर 12 में चार चार, सेक्टर 21 में 5, सेक्टर 4 में 6, एमडीसी सेक्टर- 5 में सात, सेक्टर 11, 20 व रायपुर रानी में 8-8 तथा पिंजौर में 13 और गांव मंढावाला में 14 मामले सक्रिय आए हैं। इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट किया जा रहा है।
सैंपलिंग के कारण बढ़ रहे केस
सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि पंचकूला में लगातार रैंडम सैंपलिंग किए जाने के बाद यह मामले बढ़े हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच कर लोगों का इलाज जल्द करने का प्रयास किया जा रहा है।