फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: खंगेसरा शिव मंदिर से दो किलो चांदी का छत्र चोरी

Tue, 04 Mar 2025 01:23 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
खंगेसरा शिव मंदिर में हुई चोरी के बाद पहुंची पुलिस।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। पंचकूला नगर निगम वार्ड नंबर 20 के गांव खंगेसरा स्थित शिव मंदिर में चोर चांदी के छत्र सहित अन्य सामान ले गए। मंदिर कमेटी व ग्रामीणों ने बताया कि रविवार रात चोर गांव में स्थित शिव मंदिर में आए और माता की मूर्ति पर लगे लगभग 2 किलो के चांदी के छत्र, शिवलिंग पर लगे नग व मंदिर में लगी पीतल की घंटियां ले गए।
विज्ञापन


इस वारदात की सूचना मंदिर कमेटी के सदस्यों व ग्रामीणों ने रामगढ़ पुलिस चौकी में दी। रामगढ़ पुलिस चौकी के इंचार्ज सुरेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने मंदिर कमेटी के सदस्यों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि आजकल क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें