फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शिमला घूमने निकले दो दोस्तों की सेक्टर-4 फ्लाईओवर पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शिमला की ठंडी वादियों में घूमने का सपना लेकर निकले दिल्ली के दो युवकों की जिंदगी सेक्टर-4 फ्लाईओवर पर हुए दर्दनाक हादसे में थम गई। रविवार सुबह करीब 6 बजे हुए इस सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। मृतकों की पहचान मोहम्मद कैफ (20) और मोहम्मद रजाउल्लाह (19) दिल्ली निवासी रूप में हुई है। दोनों अपने दोस्तों के साथ बाइक पर शिमला घूमने के लिए निकले थे। शनिवार देर रात करीब 3 बजे छह दोस्तों का ग्रुप चार बाइकों पर दिल्ली से रवाना हुआ था। बताया जा रहा है कि रास्ते में कैफ और रजाउल्लाह अपने साथियों से थोड़ा पीछे रह गए। आगे पहुंचे दोस्तों ने चंडीमंदिर टोल प्लाजा के पास रुककर उनका इंतजार किया, लेकिन जब काफी देर तक दोनों नहीं पहुंचे तो चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन

फोन मिलाया गया तो किसी अजनबी ने कॉल उठाई और बताया कि सेक्टर-4 और 12 के फ्लाईओवर के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई है। यह सुनते ही सभी दोस्त घबराकर तुरंत मौके पर लौटे। वहां पहुंचने पर दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हालत में सड़क पर पड़े मिले। आनन-फानन में एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में सीमेंट के खंभे लदे हुए थे। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सेक्टर-2 पुलिस चौकी ने मृतकों के साथी राशिद की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें