संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर। होशियारपुर फगवाड़ा मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। थाना मेहटीयाना की पुलिस ने एक मृतक के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक गांव फुगलाने के निवासी बलवंत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा कुलवीर सिंह बिना बताए ही घर से बाइक लेकर चला गया। जब देर रात तक वह घर वापस नहीं आया तो फोन किया तो स्विच ऑफ आ रहा था। उसने बताया कि इस दौरान उन्हें पता चला कि कुलवीर सिंह का तनूली में स्थित एक ढाबे के पास सड़क हादसा हो गया है। उन्होंने बताया कि उक्त स्थल पर किसी अज्ञात वाहन ने उसके बेटे को अपनी चपेट में ले लिया जिसके चलते उनका बाइक एक सड़क किनारे वृक्ष से जा टकराया। उन्होंने बताया कि उक्त दर्दनाक हादसे में उनके बेटे कुलबीर सिंह व उसके दोस्त गगनदीप सिंह निवासी खनौड़ा की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।