फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सप्लाई होगा अपर बारी दोआब नहर का पानी : वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की तीन सदस्यों की टीम वीरवार को अमृतसर बल्क वाटर सप्लाई स्कीम (एबीडब्लयूएसएस) प्रोजेक्ट का जायजा लेने के लिए वल्ला में बन रहे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंची।
विज्ञापन

इस दौरान टीम में जल शक्ति अभियान के उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी भारत भूषण वर्मा, डाॅ. शशिकांत और नोडल अधिकारी सतनाम सिंह शामिल थे। सीनियर कंस्ट्रक्शन मैनेजर अश्वनी शर्मा ने बताया कि एबीडब्लयूएसएस प्रोजेक्ट के तहत आने वाले समय में शहर को अपर बारी दोआब नहर के पानी को साफ करके घर-घर सप्लाई किया जाएगा। इसके लिए शहर में 45 पानी की टंकियों के निर्माण के साथ-साथ शहर में 112 किमी लंबी पाइपलाइन बिछाने का काम का चल रहा है। भारत भूषण वर्मा ने कहा कि पंजाब में भूजल का स्तर काफी तेजी से नीचे गिर रहा है और पंजाब के 153 ब्लाॅक में से 117 को डार्क जोन घोषित किया जा चुके हैं, जिसमें से अमृतसर में सभी दस ब्लाॅक भी डार्क जोन में शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें