संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। बीएसएफ के जवानों ने बॉर्डर के पास से दो पिस्टल, दो ड्रोन और आधा किलो हेरोइन जब्त की है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि इस कार्रवाई से पाकिस्तानी तस्करों की क्रॉस बॉर्डर गतिविधियों को झटका लगा है।
जिले के गांव दाओके के पास बीएसएफ जवानों ने डीजेआई एयर 3 एस ड्रोन बरामद किया। गांव काहन गढ़ के पास भी खेत से बीएसएफ ने डीजेआई मैविक 3 क्लासिक ड्रोन जब्त किया जिसमें एक पिस्टल और मैगजीन छिपा रखा था। फिरोजपुर सीमा पर भी बीएसएफ ने एक पिस्टल, एक मैगजीन और दो कारतूस खेत से बरामद किए। वहीं, बीएसएफ जवानों ने अमृतसर के गांव भैनी राजपूता के पास से 553 ग्राम हेरोइन का पैकेट बरामद किया।