पंचकूला। राजीव कालोनी के एक मकान में घुसकर तलवार व कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया है। आरोपियों में राजीव कालोनी निवासी गोविंदा और मौलीजागरां निवासी सूरज हैं।
गौरतलब है कि 9 जून को थाना सेक्टर-14 के अंतर्गत राजीव कालोनी में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों के घर घुसकर उन पर तलवार, कुल्हाड़ी व ईंट पत्थरों से जानलेवा हमला किया गया था। थाना सेक्टर-14 पुलिस ने 11 जून को हत्या के प्रयास समेत आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। उक्त आरोपियों को अरेस्ट कर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।