फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हाईवे पर भिड़े दो सांड़, तीन गाड़ियों से टकराए, बाल-बाल बचे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। यमुनानगर नेशनल हाईवे पर वीरवार शाम भानू गांव के नजदीक दो सांड़ बीच सड़क भिड़ गए। सांड़ लड़ते हुए सड़क की दूसरी तरफ पहुंच गए। इस वजह से पंचकूला की तरफ से आ रहीं तीन गाड़ियां टकरा गईं। गाड़ियों की टक्कर में दोनों सांड भी सड़क के बीचोंबीच गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इस घटना में सबसे पहले एक स्विफ्ट कार, उसके बाद सफारी गाड़ी और फिर ऑल्टो टकराई। गनीमत रही कि इस हादसे में गाड़ियों में सवार लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन तीनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। सड़क मार्ग से गुजर रहे अन्य राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गाड़ियों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु करवाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़कों पर घूम रहे संरक्षित पशुओं के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से इस समस्या का आज तक समाधान नहीं किया गया। इसका खामियाजा सड़क से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। इससे लोगों में बेहद रोष है।

बहुत से लोग गवां चुके हैं अपनी जान और कई अपने अंग

संरक्षित पशुओं के कारण पंचकूला से लेकर बरवाला सड़क मार्ग पर कई दोपहिया वाहन चालक पुरुष व महिलाओं की मौत हो चुकी है। हाल ही में इसी मार्ग पर अंबाला जिले के गांव कक्कड़ माजरा की एक महिला रात के समय अपनी एक्टिवा पर गांव नंगल के नजदीक मार्ग से गुजर कर घर जा रही थी। रात के अंधेरे में अचानक संरक्षित पशु आ गया और वह एक्टिव सहित पशु से टकराकर सड़क पर जा गिरी थी। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें