फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: फांसी लगाकर जान गंवाने के मामले में पुलिस ने दर्ज नहीं किया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के पॉवर कॉलोनी में 26 जुलाई की रात एक महिला के फांसी लगाकर जान गंवाने के मामले में अभी तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। मृत महिला के पिता भीष्म सिंह ने सेक्टर-20 थाना में आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस दी गई शिकायत में बयान बदलने के लिए दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि बेटी की मौत को आज 14 दिन गुजर गए, लेकिन पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। आए दिन थाने के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। लेकिन अभी तक न तो कोई कार्रवाई हुए और नहीं कोई सुनवाई। 26 जुलाई की रात को पूजा (38) ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। महिला विद्युत विभाग में अकाउंटेंट के पद पर 2019 से तैनात थी। वहीं 2011 में उनकी शादी गुरुसेम निवासी जिला जींद से हुई थी। पूजा मूल रूप से गांव पवनावा जिला कैथल की रहने वाली थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें