ट्रेनें भरने से यात्री टैक्सी और अन्य साधनों से पहुंचने को मजबूर, वेटिंग लिस्ट में तेजी से इजाफा
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। शिमला में शुक्रवार को हुई सीजन की पहली बर्फबारी के चलते भारी संख्या में सैलानी टॉय ट्रेन और सड़क मार्ग से शिमला की ओर रवाना हुए। कालका-शिमला टॉय ट्रेन फुल होने के कारण कई यात्री ट्रेन में सफर से वंचित रहे और उन्होंने टैक्सी तथा अन्य साधनों से अपनी यात्रा पूरी की।
बर्फबारी की जानकारी मिलते ही ट्रेन में बैठे सैलानियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने इस रोमांचकारी सफर का आनंद उठाया। आने वाले दिनों में बर्फबारी जारी रहने के कारण टॉय ट्रेन में वेटिंग में और बढ़ोतरी की संभावना है। सैलानी इस बर्फीले मौसम का अनुभव लेने के लिए उत्साहित हैं। वहीं रेलवे अधिकारियों ने अधिक भीड़ में सुरक्षा का ध्यान रखने की चेतावनी दी है।
वेटिंग लिस्ट का विवरण (सोमवार तक):
ट्रेन / श्रेणी
शनिवार
रविवार
सोमवार
मेल एक्सप्रेस 52457 (सीसी)
51
फुल
35
मेल एक्सप्रेस 52457 (एफसी)
फुल
फुल
6
शिवालिक एक्सप्रेस 52451 (एफसी)
फुल
फुल
फुल
मेल एक्सप्रेस 52453 (सेकंड/विस्टाडोम/एफसी)
फुल
फुल
फुल
हिमदर्शन एक्सप्रेस 52459 (ईवी)
28
फुल
16
हिमालयन क्वीन 52455 (सीसी)
69
71
19
हिमालयन क्वीन 52455 (एफसी)
फुल
फुल
27
हॉलिडे स्पेशल 04503 (सेकंड सीटींग)
93
53
16
हॉलिडे स्पेशल 04503 (ईवी)
फुल
15
3
हॉलिडे स्पेशल 04503 (एफसी)
फुल
11
6