फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार युवती से आई-फोन छीनकर बाइक सवार दो झपटमार फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बाइक सवार दो झपटमार सेक्टर-4 निवासी युवती से आई फोन छीनकर फरार हो गए। शिकायत पर सेक्टर-5 पुलिस ने झपटमारों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रेहा सिंगारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 जुलाई की शाम करीब पौने आठ बजे वह सेक्टर-5 में साइकिलिंग कर रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। वे उसके हाथ से आईफोन छीनकर फरार हो गए। युवती ने पुलिस को वह मोबाइल नंबर भी बताया, जो वारदात के समय आई-फोन में मौजूद था। पुलिस मोबाइल में मौजूद सिम की लोकेशन का पता लगाकर आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें