फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हथियारों के साथ पकड़े गैंगस्टर के दो साथी नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। एक किलो हेराेइन व तीन पिस्तौल के साथ पकड़े गैंगस्टर मकुल मट्टू के दो साथियों को पुलिस ने मामले में नामजद किया है। पुलिस ने नामजद आशु और विक्रमजीत सिंह उर्फ छिंदा को जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी।
विज्ञापन

एडीसीपी क्राइम अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस ने मोती नगर इलाके में नाकाबंदी के दौरान मुकुल मट्टू को काबू किया था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने कुछ दिन पहले सीएम पोर्टल पर नशा तस्करी के बारे में शिकायत करने वाले धर्मपुरा निवासी दीपक उर्फ दीपू को भी धमकियां दी थीं। इस संबंध में थाना डिवीजन तीन में मामला दर्ज है। एडीसीपी ने बताया कि मुकुल मट्टू के खिलाफ महानगर के अलग अलग थानों में सात से आठ मामले दर्ज हैं। वह जेल भी जा चुका है और जमानत पर है। जेल से बाहर आने के बाद उसने अपने साथी आशु और विक्रमजीत सिंह उर्फ छिंदा के कहने पर हथियार और नशा तस्करी शुरू की थी। वह उनके इशारे पर काम करता था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी के कई गैंगस्टरों से भी संबंध हो सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें