फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन और शराब सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच की टीम ने हेरोइन और शराब तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान देवेंद्र सिंह और गुरजीत सिंह निवासी पिंजौर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि दोनों लोग पिंजौर में झाड़ियों के पास अवैध रूप से शराब बेचते हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने जब छापा मारा तो दोनों मौके पर ही पकड़े गए। पूछताछ के दौरान आरोपी देवेंद्र सिंह ने अपनी जेब से कुछ सामान निकाल कर बाहर फेंक दिया जिसे चेक किया गया तो पता चला कि हेरोइन है। इसके बाद गुरजीत सिंह की भी तलाशी ली गई तो गुरजीत सिंह की जेब से भी हेरोइन बरामद हुई। जबकि देवेंद्र की जेब से 40 हजार 10 रुपये भी बरामद हुए। हेरोइन का वजन 56 ग्राम था। वहीं, मौके पर 48 बोतल शराब भी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें