फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: वीजा दिलाने के नाम पर ठगी में दो गिरफ्तार, 5 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला पुलिस की एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने न्यूजीलैंड वर्क वीजा दिलाने के नाम पर की गई ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी शैलेंद्र कुमार और उसके साथी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 5 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि शैलेंद्र कुमार बिना किसी लाइसेंस के फर्म चलाकर लोगों को विदेश में नौकरी और वर्क वीजा दिलाने का झांसा देता था। इसी तरीके से आरोपियों ने एक व्यक्ति से कुल 15 लाख रुपये की ठगी की थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों तक पहुंच बनाई।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पश्चिम बंगाल में भी छापेमारी कर एक अन्य आरोपी सद्दाम हुसैन अंसारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह से जुड़े कुछ और लोग भी हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि विदेश भेजने या वीजा दिलाने के नाम पर किसी भी अनधिकृत एजेंट या फर्जी फर्म के झांसे में न आएं और किसी भी तरह की ठगी की आशंका होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें