पंचकूला। सेक्टर-2 में एचनएम कार्यालय के सामने आयोजित रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। यह शिविर नैशनल हेल्थ मिशन, विश्वास फाउंडेशन, एचडीएफसी बैंक और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने संयुक्त रूप से आयोजित किया। शिविर का उद्घाटन एनएचएम के निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव ने किया, और रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र व बैज प्रदान किए। इस अवसर पर उनके साथ एनएचएम से विनोद नारंग, प्रीति नारंग व विश्वास फाउंडेशन से पवन मनचंदा, हर्ष मनचंदा, सत्य भूषण खुराना व मदन नागपाल उपस्थित रहे।