फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: फर्जी दस्तावेजों से जमानत कराने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-7 थाना पुलिस ने अदालत में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत और श्योरिटी प्रस्तुत करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान यमुनानगर के गोविंदपुरी निवासी बलवंत सिंह और गांव टेही निवासी मेहर चंद के रूप में हुई है। दोनों को तीन अक्टूबर को जेएमआईसी पंचकूला की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दोनों ने एक आरोपी की जमानत के लिए अदालत में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर श्योरिटी प्रस्तुत की थी। जांच के दौरान दोनों की भूमिका सामने आने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों कथित तौर पर पहले भी ऐसी गतिविधियों में शामिल रहे हैं और पांच अलग-अलग मामलों में फर्जी श्योरिटी जमा करवा चुके हैं।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने अब तक कितने मामलों में फर्जी श्योरिटी दी है और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। रिमांड के दौरान आरोपियों से दस्तावेज तैयार करने, अदालत में प्रस्तुत करने और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी। मामले में जांच और आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें