फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बुजुर्ग से 10 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। बुजुर्ग दंपती को मनी लॉन्ड्रिंग में गिरफ्तार करने का डर दिखाकर कर 10 लाख रुपये ठगने के मामले में सेक्टर-12 साइबर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिनेश जयपुर और मूलचंद जिला नागौर राजस्थान निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है। पुलिस इस मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी दिनेश लोगों के बैंक अकाउंट खरीदकर आगे बेच देता था। आरोपी को डॉलर में कमिशन मिला करती थी। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से जानकारी जुटा रही है कि गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं ताकि उनको भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्नल से की थी ठगी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-2 निवासी सेवानिवृत्त कर्नल ने पुलिस को बताया था कि 20 जून 2024 को उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। उसने खुद को बैंक अधिकारी बताकर उनके क्रेडिट कार्ड से संबंधित कुछ मामला सामने आने की बात कही। इस पर शिकायतकर्ता चौक गए और उन्होंने आरोपी को पूरी बात बताने को कहा तो उसने तुरंत कॉल मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर करने की बात कहकर पुलिस अधिकारी से बात करने को कहा। कॉलर ने खुद को बांद्रा पुलिस स्टेशन का अधिकारी बताया। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार एक आरोपी के साथ उनके संबंध होने का डर दिखाकर 10 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें