फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। गांव भगवानपुर के एक घर में दिनदहाड़े चोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत सेंट्रल जेल अंबाला भेज दिया गया है। बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह ने बताया कि भरेली निवासी आरोपी सुरेंद्र सिंह उर्फ टिंकू और अभिषेक शर्मा उर्फ अभी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता गुरदेव सिंह ने पुलिस को बताया था कि वह 10 अक्तूबर को पत्नी गोल्डी का इलाज कराने पंचकूला गया था। शाम को जब घर लौटने पर पता चला कि घर के दरवाजे व अलमारी आदि के ताले टूटे पड़े थे। पेटी व अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने थे। उन्होंने घटना की सूचना बरवाला पुलिस चौकी में दी थी। पुलिस चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों की तलाश में जुटी हुई थी। इसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें