फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तीन आढ़ती अब भी पुराने कांटों से कर रहे तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। डीसी पंचकूला सतपाल शर्मा के मंगलवार को किए गए औचक निरीक्षण के बावजूद रायपुररानी अनाज मंडी में बुधवार को भी कई आढ़ती पुराने कांटों का उपयोग करते हुए पाए गए। अभी भी मंडी में कम से कम तीन आढ़ती अभी भी मैनुअल कांटों से धान की तौल कर रहे हैं, जबकि डीसी ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट आदेश दिए थे कि सभी आढ़ती केवल सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए इलेक्ट्रॉनिक कांटों का ही उपयोग करें।
विज्ञापन


मंडी सूत्रों के अनुसार, निरीक्षण के बाद प्रशासन ने मौखिक रूप से सख्ती दिखाई थी लेकिन बुधवार को मंडी में कई स्थानों पर पुराने कांटों का इस्तेमाल जारी रहा। किसानों ने बताया कि मैनुअल कांटों से तौल करने पर वजन में गड़बड़ी की संभावना बनी रहती है, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने मांग की है कि मंडी में तैनात अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए और जो आढ़ती नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

गौरतलब है कि 30 सितंबर को सीएम फ्लाइंग की टीम ने भी इसी अनियमितता को लेकर रायपुररानी मंडी में रेड डाली थी, जिसमें कुछ आढ़तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। बावजूद इसके, हालात में सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें