पंचकूला। पुलिस ने फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर वीरवार दो अदालत में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को अंबाला जेल भेज दिया है। आरोपियों की पहचान अंकित और मनजीत के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मौलीजागरां चंडीगढ़ के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी फोन को बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपियों को दबोच लिया।
पटना निवासी राहुल कुमार ने 21 जनवरी को सेक्टर-14 में दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-15 में किराये के मकान में रहता है। सेक्टर-16 बुढ़नपुर पार्क के सामने से पैदल ही अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे दो युवकों ने उसको धक्का मारा और वे मोबाइल छीनकर फरार हो गए। चौकी इंचार्ज मानसिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर सब इंस्पेक्टर चिरंगीलाल ने कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार किया। आरोपी अंकित के खिलाफ चंडीगढ़ और पंचकूला में आबकारी समेत अन्य में तीन मामले दर्ज हैं। आरोपियों से फोन बरामद कर लिया गया है।