फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: फर्जी डिग्री पर क्लीनिक चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। फर्जी दस्तावेजों पर आयुर्वेदिक क्लीनिक चलाने के मामले में पुलिस ने पांच जुलाई को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पानीपत निवासी डॉ. कृष्ण कुमार और डॉ. वीरेंद्र कुमार शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को 6 जुलाई को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक दोनों ने पटना के राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी संस्थान से अनुभव दिखाकर फर्जी डिग्री बनवाई थी और पानीपत के समालखा क्षेत्र में आयुर्वेदिक क्लीनिक चला रहे थे। पूछताछ में फर्जी डिग्री की फोटोकॉपी भी बरामद हुई है और जांच में यह भी सामने आया है कि उन्होंने अंबाला निवासी चन्द्र भूषण चौधरी की मदद से इन प्रमाणपत्रों का माइग्रेशन और रिन्यूवल करवाया, जबकि भारतीय चिकित्सा परिषद के रिकॉर्ड में इसकी पुष्टि नहीं हुई। वहीं, पुलिस का कहना है कि कई अन्य लोग भी इसी तरह फर्जी डिग्री लेकर क्लीनिक चला रहे हैं। उनकी पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

सेक्टर-21 पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीदार सिंह और जांच अधिकारी राज कुमार ने टीम के साथ आरोपियों को 5 जुलाई को गिरफ्तार किया था। 6 जुलाई को दोनों को अदालत में पेश करके एक दिन का रिमांड लिया है।
विज्ञापन



यह है मामला


भारतीय चिकित्सा परिषद सेक्टर-3 ने साल-2022 में फर्जी दस्तावेजों पर क्लीनिक चलाने के मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। फर्जी तरीके से संचालन के गंभीर मामले में दर्ज एफआईआर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला उस समय की भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 471, 120बी और आयुर्वेदिक यूनानी प्रैक्टिशनर एक्ट-1963 के अंतर्गत दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें