फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच की टीम ने ऑनलाइन सट्टा का कारोबार करने वाले दो आरोपियों केे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिव कुमार निवासी पीरमुछल्ला पंजाब और रजनीश के रूप में हुई है। आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 16 जनवरी को सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच की टीम सेक्टर-21 की मार्केट में गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली कि आस्ट्रेलिया के सिडनी में बिग बैस क्रिकेट लीग टी-20 मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा है। इस पर क्राइम ब्रांच की टीम ने सेक्टर-19 में मौके पर जाकर छापा मारा। टीम को सेक्टर-19 के मकान की पहली मंजिल पर आरोपी शिव कुमार और रजनीश मिले। उनके कमरे की तलाशी ली गई। इस दौरान दोनों से मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद हुआ। क्राइम ब्रांच की टीम ने देखा कि एलईडी पर क्रिकेट मैच चल रहा था। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल जब्त कर इसे जांच के लिए साइबर एक्सपर्ट के पास भेजा है। पुलिस को दो लैपटॉप और चार मोबाइल फोन, आवाज कम और ज्यादा करने के बटन स्पीकर भी मिलेे। पुलिस ने सभी सामान कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला अदालत में पेश करने पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। सेक्टर-20 थाने में पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें