फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। वाहन चोरी के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट (एवीटी) स्टाफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, थाना सेक्टर-14 में 17 मार्च 2026 को द्वारिका प्रसाद, निवासी इंदिरा कॉलोनी की शिकायत पर स्कूटी चोरी का मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 15 मार्च को उसकी एक्टिवा स्कूटी मार्केट से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच एवीटी स्टाफ को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि इस वारदात में शामिल आरोपी एक अन्य मामले में अंबाला जेल में बंद हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपियों जतिन उर्फ हनी और सचिन उर्फ बिल्ला, निवासी मनीमाजरा (चंडीगढ़) को प्रोडक्शन वारंट पर अदालत में पेश कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर चंडीमंदिर रेलवे स्टेशन क्षेत्र से चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें