फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: महिला से सोने का लॉकेट झपटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-7 में वारदात को अंजाम देकर फरार हुए थे आरोपी, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे गए
विज्ञापन

छीना गया लॉकेट और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद करने में जुटी पुलिस, अन्य मामलों में भी होगी पूछताछ

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-7 क्षेत्र में महिला के गले से सोने का लॉकेट झपटकर फरार हुए दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच-2 ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गोविंदा (26) और सोनू उर्फ टैक्सी (28) निवासी इंदिरा कॉलोनी, पंचकूला के रूप में हुई है। अदालत में पेश करने के बाद दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान पुलिस छीना गया लॉकेट, वारदात में इस्तेमाल बाइक और अन्य संभावित वारदातों के संबंध में पूछताछ करेगी।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार, एक अगस्त को एक महिला ने थाना सेक्टर-7 में शिकायत दी थी। महिला ने बताया कि सेक्टर-8 से काम कर लौटते समय हेलमेट पहने बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उसके गले से सोने का लॉकेट छीन लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन

मामले की जांच क्राइम ब्रांच-2 को सौंपी गई। इंचार्ज प्रवीण मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 12 अगस्त को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी गोविंदा के खिलाफ पहले भी चोरी, स्नैचिंग और नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि आरोपियों से अन्य स्नैचिंग की वारदातों और उनके साथियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस चोरी और स्नैचिंग के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें