फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बंद घर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा से घूम रहे थे

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-12ए में दरवाजा तोड़कर जेवरात-नकदी चोरी का मामला, दोनों तीन दिन के पुलिस रिमांड पर राकेश पर पहले से पांच केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-12ए में बंद घर का दरवाजा तोड़कर चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच-2 ने दो आरोपियों आरिष खान उर्फ मनीष (19) और राकेश उर्फ लम्बू (20) को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी जिस एक्टिवा से पकड़े गए, वह भी चोरी की है। रिमांड के दौरान चोरी किए गए जेवरात और नकदी की बरामदगी के साथ अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
आरोपियों की पहचान आरिष खान उर्फ मनीष निवासी बदायूं, उत्तर प्रदेश, हाल बलटाना और राकेश उर्फ लम्बू निवासी संभल, उत्तर प्रदेश, हाल बलटाना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 21 जुलाई की रात सेक्टर-12ए की एक कोठी में चोरी हुई थी। आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी का ताला तोड़कर गहने, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया था। मामले में थाना सेक्टर-14 में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने इंचार्ज प्रवीण मलिक के नेतृत्व में 23 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-24 के पास दोनों को एक्टिवा समेत गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि एक्टिवा भी चोरी की है। कुछ समय पहले आरोपियों से चोरी की एक बाइक भी चंडीमंदिर थाना क्षेत्र में बरामद हुई थी।
विज्ञापन


राकेश पर पहले से पांच केस
पुलिस के अनुसार राकेश उर्फ लम्बू के खिलाफ घरों में चोरी के पांच मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों में की गई अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान चोरी का सामान बरामद करने, वारदात में शामिल अन्य आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी तथा अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें