फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मोबाइल छीनने के मामले में दो आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मोबाइल छीनने के मामले में जिला अदालत ने दो युवकों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। बरी होने वाले युवकों की पहचान राहुल उर्फ मुंगी निवासी राजीव कॉलोनी और साहिल निवासी मौलीजागरां के रूप में हुई है। जीआरपी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जून 2021 को स्नैचिंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता मनोज सिंह रावत ने उक्त युवकों के खिलाफ मोबाइल छीनने के आरोप लगाए थे, लेकिन अदालत में शिकायतकर्ता ने आरोपियों को पहचानने से इन्कार कर दिया। इसी के चलते कोर्ट ने दोनों युवकों को बरी कर दिया।
विज्ञापन

मनोज सिंह रावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 14 जून 2021 को दोपहर तीन बजे के करीब रेलवे स्टेशन से विकास नगर अपने घर पर जा रहा था। इस दौरान उसके मोबाइल पर उसके भाई का फोन आ गया। वह फोन पर अपने भाई से बात कर रहा था। इतनी देर में तीन युवक एक्टिवा पर सवार होकर आए और उसका फोन छीनकर फरार हो गए। घटना की शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए उक्त युवकों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें