फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्यूबवेल का वॉल खराब, पानी की किल्लत से कॉलोनीवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीमंदिर। नप कालका पिंजौर के वार्ड नंबर 18 स्थित गराट वाले ट्यूबवेल का वॉल खराब होने के कारण आसपास की कई कॉलोनियों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे स्थानीय निवासियों को कई दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। महादेव कॉलोनी की निवासी बबली रावत ने बताया कि ट्यूबवेल के एक वॉल के खराब होने के कारण बाबा भवन, लिटल फ्लावर स्कूल, शिव मंदिर, नीतू मां आश्रम वाली कॉलोनी और अमरावती एनक्लेव के सामने की कॉलोनियों में पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई है। इसके अलावा गोगा माड़ी के आसपास भी पानी नहीं आ रहा है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। बबली रावत ने बताया, हमने जन स्वास्थ्य विभाग से इस समस्या के बारे में शिकायत की थी। विभाग ने आश्वासन दिया था कि ट्यूबवेल का वॉल जल्द ठीक करवा दिया जाएगा और पानी की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जल्द ट्यूबवेल की मरम्मत कार्य पूरा हो जाएगा
जन स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। विभाग का कहना है कि जल्द ही ट्यूबवेल का मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा ताकि स्थानीय निवासियों को पानी की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें