फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बरवाला में नलकूप नंबर-8 बंद, एक हफ्ते से पेयजल सप्लाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी में पानी के लिए भटक रहे लोग, मोटर खराब होने से बाधित आपूर्ति
विज्ञापन

समाधान न हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। वाया रायवाली-अंबाला मार्ग स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास जन स्वास्थ्य विभाग के नलकूप नंबर-8 से पिछले एक सप्ताह से पेयजल सप्लाई ठप है। भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं, जिससे क्षेत्र में रोष बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय निवासी रजनीश, रामपाल, जितेंद्र, पवन, नितिन, श्वेता, शिक्षा धीमान, सुधा और भूपेंद्र कौर ने बताया कि नलकूप से मिलने वाली पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है। कई बार विभाग को अवगत कराने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि ‘हर घर नल, हर घर जल’ के दावे जमीनी स्तर पर फेल साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। उधर, नलकूप ऑपरेटर अंकुश ने बताया कि मोटर खराब होने के कारण सप्लाई बाधित है और इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। जन स्वास्थ्य विभाग के जेई लोकेश से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें