फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ने वकील की कार को मारी टक्कर, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पंचकूला एवं कालका कोर्ट में प्रेक्टिस कर रहे एक वकील की कार को ट्रक चालक ने टक्कर मारने और उनको जान से मारने की नीयत से ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता वकील दीपक सैनी निवासी रामपुर सियुडी ने बताया कि वीरवार की दोपहर करीब सवा दो बजे जब वह एचएमटी के नजदीक पहुंचे तो रोड पर वाहन धीमी गति से चल रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक चालक ने ट्रक को तेजी से मोड़ते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। जब उन्होंने ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया तो ट्रक चालक ने उनको जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की।
उन्होंने जब मौके पर मौजूद लोगों के साथ ट्रक चालक को रोका तो वह शराब के नशे में था और अपशब्द बोल रहा था और वहां रुकने के बजाय ट्रक समेत वहां से फरार हो गया। उन्होंने फोन से इसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करने के बाद अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें